Friday , 11 September 2026
Home आगरा Janakpuri 2023 Agra: Shri Ram will be welcomed with the shower of flowers from cannons and drones in Janakpuri of Sanjay Place…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Janakpuri 2023 Agra: Shri Ram will be welcomed with the shower of flowers from cannons and drones in Janakpuri of Sanjay Place…#agranews

212

आगरालीक्स…जनकपुरी में फूलों की तोपों और ड्रोन से होगा श्रीराम जी और उनकी बारात का स्वागत. संजय प्लेस के टावरों से होगी फूलों की वर्षा. सबसे खास होगा संजय प्लेस का ये रोड

श्री राम की बारात की अगवानी की तैयारी मिथिला नगरी में ज़ोर शोर से हो रही है. संजय प्लेस सजने संवरने लगा है. सड़क, पार्किंग निर्माण आदि का कार्य भी शुरू हो चुका है. श्री राम जी की बारात का स्वागत जगह जगह फूलों की तोपों से होगा. इसके साथ साथ टावरों की छतों से भी फूलों की बारिश की जाएगी. मुख्य मार्गों पर पुराने समय के समय सजावट के लिए उपयोग होने वाली पताका, झालर आदि का इंतजाम मार्गों को सजाने के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है. मुख्य मंच पर प्रभु राम सीता जी के लिए सबसे उच्च स्थान पर दरबार बनाया जाएगा जिस पर कोई नहीं जा सकेगा. सभी अतिथि और आमज़न एक समान नीचे से ही दर्शन कर पुष्प अर्पित कर सकेंगे. इसके लिए मंच के दायें बायें अलग अलग स्थान बनाया जाएगा.

राजा जनक पी एल शर्मा के अनुसार इस जनकपुरी में वीआईपी और आम दर्शनार्थियों के लिए सम व्यवस्था का इंतज़ाम किया जा रहा है. मंच व्यवस्था के लिए एनसीसी के कैडेट सहित निजी सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा जिससे सभी को सुलभ दर्शन है सके. समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस बार हेल्प आगरा के साथ शहर की अन्य ऐसी सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी की जा रही है जिसमें इन संस्थाओं को विभिन्न मार्गों पर स्थान आवंटित किया जाएगा. इसके साथ ही हेल्प आगरा से महोत्सव के दौरान इमरजेंसी के लिए क्रिटिकल एवं सामान्य एम्बुलेंस की भी सहायता ली जाएगी. सामाजिक संस्थाएं पेयजल आदि की भी व्यवस्था करने हेतु सहमत हुई हैं.

महामंत्री अनिल वर्मा एवं हीरेन अग्रवाल ने बताया कि शहर की स्वयं सहायता समूह जो कि अपनी आजीविका हेतु समूह बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं उनको तैयार स्टाल निःशुल्क दिया जाएगा. इसमें वो अपने बनाये उत्पाद की बिक्री कर सकेंगी. इसके लिए ऐसे संगठन समिति के कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं. मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा एवं अनिल रावत ने बताया कि इस बार कैंसर सर्वाइबल एवं एसिड अटैक सर्वाइबल संस्था शीरोज को भी जनकपुरी क्षेत्र में बनाये जा रहे फ़ूड /डिस्प्ले स्टॉलों में से निःशुल्क स्टाल दी जायेंगी. इन का मक़सद पीएम मोदी के महिला शस्कतीकरण अभियान को बढ़ावा देने की मंशा है. इसके साथ साथ संजय प्लेस में प्रतिदिन लगने वाली ख़ान पान की ठेलों के लिए भी विशेष स्थान तय किया गया है जिससे महोत्सव के दौरान भी उनकी आजीविका प्रभावित ना हो पाए. इनको सत्यापन के बाद ही स्थान आवंटित किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!