आगरालीक्स …अब आगरा से नोएडा, दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे से जा सकते हैं, यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का प्रतिबंध हटा दिया गया है।
बुदृध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी बाइक रेस प्रतियोगिता के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर 22 से 25 सितंबर तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा था, वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया था। मोटोजीपी बाइक रेस का समापन 25 सितंबर को हो गया। रात से ही यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन दौड़ने लगे हैं अब पहले की तरह से ही यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात चल रहा है।
35 लाख का टोल टैक्स का नुकसान
यमुना एक्सप्रेस वे पर चार दिन तक भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहे, एक्सप्रेस वे खुलने के बाद भी भारी वाहन नहीं आ रहे हैं। इससे करीब 35 लाख रुपये का चार दिन में टोल टैक्स का नुकसान हुआ है। अब धीरे धीरे वाहनों की संख्या बढ़ने लगी है।