आगरालीक्स…आगरा से बड़ी खबर. बीच नदी में फंसा स्टीमर. 150 लोग हैं सवार, मची चीख पुकार. निकालने के प्रयास जारी, देखें वीडियो
आगरा के पिनाहट से बड़ी खबर सामने आई है. चंबल नदी के बीचोंबीच एक स्टीमर फंस गया है और उसमें 150 लोग सवार हैं. स्टीमर निर्माणाधीन पुल के पिलर में फंसा है. बीच नदी में फंसे लोगों में चीख पुकार मची हुई है. फिलहाल सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस स्टीमर को निकालने का प्रयास कर रही है. फंसे लोगों को नाव के जरिए नदी के पार लाया जा रहा है.
बता दें कि पिनाहट चंबल नदी पर एक पुल का निर्माण चल रहा है.’ आज एक स्टीमर 150 लोगों को लेकर दूसरे किनारे की ओर जा रहा था. ये सभी लोग मध्यप्रदेश की सीमा से चंबल नदी पार करके पिनाहट की ओर आ रहे थे. जब वह निर्माणाधीन पुल के पास से गुजरा तो स्टीमर पुल के पिलर में फंस गया. काफी निकालने के प्रयास किए जाने के बाद भी स्टीमर नहीं निकल सका. ऐसे में बीच नदी में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई है. फिलहाल स्टीमर को निकालने का प्रयास जारी है. फंसे लोगों को नाव के जरिए नदी के पार लाया जा रहा है.