आगरालीक्स…. आगरा के रामलीला मैदान में कल से रामलीला का मंचन होगा, 12 दिन बाद रामबारात निकलेगी। रामबारात में लालटेन की टिमटिमाती रोशनी और बैलगाड़ी भी होगी।
रामलीला का आयोजन 28 सितंबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा। 10 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और संजय प्लेस में बनाए गए जनक महल तक पहुंचेगी। पांच दिन तक संजय प्लेस में जनकपुरी का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं, रामलीला का आयोजन रामलीला मैदान बिजलीघर पर होगा।
पुरानी रामबारात के साथ अत्याधुनिक तकनीकी का भी होगा इस्तेमाल
इस बार रामबारात में 60 साल पहले की तस्वीर दिखाई देगी। रामबारात में लालटेन की टिमटिमाती रोशनी के साथ ही बैलगाड़ी दिखाई देगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक तकनीकी भी दिखाई देगी। लेजर तकनीकी से राम रावण युद्ध की तस्वीर दिखाई देगी।