आगरालीक्स…घर की रौनक बढ़ाने के लिए इस कलर की डिमांड सबसे ज्यादा. दीपावली को लेकर रंगाई—पुताई का चल रहा काम. जानें डिस्टेंपर से लेकर शाइन और रॉयल पेंट के रेट..
दीपावली की तैयारियां शुरु हो गई हैं और लोग घरों की साफ—सफाई और रंगाई पुताई में जुटे हुए हैं. अपना मनपसंद रंग खरीदने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पेंट शॉप की ओर रुख कर रहे हैं, हालांकि पेंट की बढ़ी कीमतों को लेकर वह कुछ चौंक जरूर रहे हैं लेकिन अपने घर की रौनक बढ़ाने के लिए वह अच्छी क्वालिरी का पेंट पसंद कर रहे हैं. इस दीपावली पर भी वॉल पेंटिंग पर महंगाई का रंग चढ़ गया है और रंगों की कीमत में पिछले साल की अपेक्षा 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल आया है.
आगरा में पेंट विक्रेता गंगासरन ने बताया कि डिस्टेंपर की डिमांड इस समय बहुत कम हो गई है. इसका कारण ये है कि लोगों को हर साल यह करना पड़ता है. ऐसे में वह 3 से 4 साल तक खुद को घर के रंगरोगन से मुक्त करने के लिए लोग विशेषकर लाइट और चमकदार प्लासिटक पेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. विक्रेताओं का कहना है कि बारिश की वजह से दीपावली पर रंग रोगन कराने वालों का विचार बदल रहा है.
विभिन्न पेंट एवं उत्पादों की कीमत
डिस्टेंपर
950 रुपये में 20 किलो की बकेट
540 रुपये में 10 किलो की बकेट
290 रुपये में 5 किलो की बकेट
130 रुपये में 2 किलो की बकेट
इमल्शन
2750 रुपये में 20 किलो की बकेट
1400 रुपये में 10 किलो की बकेट
650 रुपये में 4 किलो की बकेट
इमल्शन शाइन
3400 रुपये में 20 किलो की बकेट
1800 रुपये में 10 किलो की बकेट
750 रुपये में 4 किलो की बकेट
210 रुपये में 1 किलो
इमल्शन प्रीमियम
5950 रुपये में 20 किलो की बकेट
3000 रुपये में 10 किलो की बकेट
1300 रुपये में 4 किलो की बकेट
350 रुपये में एक किलो
रॉयल पेंट
10000 रुपये में 20 किलो की बकेट
2100 रुपये में 4 किलो की बकेट