आगरालीक्स…एसएनएमसी के सीनियर डॉक्टरों ने जूनियर डॉक्टरों को दी पीजी टीचिंग कोर्स की जानकारी. दूर की शंकाएं और नई तकनीक भी कीं साझा. आगरा आर्थोपेडिक्स सोसाइटी की ओर से हुआ आयोजन
एसएन मेडिकलन कॉलेज के अस्थि रोग विभाग और आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा पीजी टीचिंग कोर्स जूनियर डाक्टरों के के हित में आयोजित किया गया. यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं आगरा आर्थोपेडिक्स सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. सीपी पाल, सह-आयोजन अध्यक्ष डॉ. अमृत गोयल, आयोजन सचिव डॉ. केएस दिनकर, सह-आयोजन सचिव द्वय डॉ. विवेक मित्तल व डॉ. बृजेश शर्मा एवं आयोजन कोषाध्यक्ष डॉ. रजत कपूर के द्वारा इस सफल आयोजन को अंजाम दिया गया।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत गोयल द्वारा बताया गया कि जूनियर डाक्टरों के भविष्य एवं पठन-पाठन हेतु उक्त कोर्स का आयोजन किया जाता रहा है। उसी कडी में यह कोर्स आयोजित किया गया। जिससे छात्रों को विषय के सम्बन्ध में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नयी जानकारी मिल सके। डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि में वरिष्ठ अध्यापकों, संकाय सदस्यों द्वारा पीजी छात्रों के विषय सम्बन्धी शंकाओं के निस्तारण करने एवं सम्बन्धित विषय में नयी तकनीकों को जानने हेतु कोर्स का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसएनएमसी प्रधानाचार्य एवं डीन प्रो. प्रशांत गुप्ता, और गेस्ट ऑफ ऑनर आईओए के अध्यक्ष डॉ अतुल श्रीवास्तव व प्रसिडेंट इलेक्ट सेंट्रल जोन आईओए डॉ. संजय धवन तथा उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि डॉ. बृजेश शर्मा रहे।

आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अरूण कपूर व सचिव डॉ. राकेश मोहनिया द्वारा बताया गया कि इस कोर्स से ओर्थो में अध्ययनरत छात्रों को काफी सहयोग प्राप्त होगा एवं ओर्थो के सम्बन्ध में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अपने -अपने विषय की जानकारियां साझा की गयी। इसमें देश-प्रदेश से अस्थि रोग विशेषज्ञ आचार्य डॉ. अनिल ढल, आचार्य डॉ. एएन वर्मा, आचार्य डॉ. संदीप कुमार, आचार्य डॉ. ग्यानेश्वर टोंक, आचार्य डॉ. संजय कुमार, आचार्य डॉ. आरके आर्या, आचार्य डॉ. आरके शकुन्त, डॉ. संजय सिंह और अन्य प्रख्यात वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इस कोर्स में प्रदेश के संस्थानों में अध्ययनरत लगभग 80 पीजीपी0जी0 (एमएस ओर्थो) छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस सम्मेलन में एसएनएमसी, अस्थि रोग विभाग के आयोजन सह-कोषाध्यक्ष डॉ. रविकान्त, डॉ. हेमन्त सिंह चाहर, डॉ. मयूर गुप्ता ने भी अपना योगदान दिया। इस दो दिवसीय कोर्स के लिये आगरा ओथोपेडिक्स सोसाइटी के संरक्षक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. एससी साहू, डॉ. केके पू्रथी, डॉ. हरीश चद्रा, डॉ. अश्वनी सडाना, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अरून गुप्ता एवं डॉ. कार्तिक पू्रथी आदि चिकित्सकों ने भी प्रतिभाग किया।