आगरालीक्स…दस महीने पहले हुई शादी, पत्नी करती है तू तड़ाक. पति ने कहा—नहीं पसंद इसकी भाषा, पत्नी ने कहा—पति के दूसरी महिला से संबंध…पुलिस तक पहुंचा मामला
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पति—पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 10 महीने पहले हुई शादी के बाद पति—पत्नी में छह महीने से विवाद है और दो महीने से युवती अपने मायके में रह रही है. पति का कहना है कि पत्नी से बात करो तो वह झगड़ा करने लगती, तू—तड़ाक करने लगती है. इसकी भाषा पसंद नहीं है तो वहीं पत्नी का आरोप है कि पति की दूसरी महिला से संबंध है. फोन पर हर समय लगा रहता है. बात करो तो झगड़ा करने लगता है. काउसंलर ने दोनों को अगली तारीख दे दी है.
ये है मामला
मामला कमला नगर की रहने वाली एक युवती का है. उसकी शादी 10 महीने पहले वाराणसी के रहने वाले युवक से हुई थी. पति सीए है. दोनों में 6 महीने से विवाद चल रहा है और युवती दो महीने से अपने मायके आगरा में रह रही है. मामला नहीं सुलझा तो शिकायत पुलिस तक पहुंची. रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों को बुलाया.युवती ने बताया कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं. इस वजह से वह संबंध तोड़ रहा है. ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहता है. कुछ पूछो तो झगड़ा करने लगता है. ससुराल वाले भी उसका साथ देते हैं. वहीं पति का आरोप है कि पत्नी गलत भाषा में बोलती है जो उसको पसंद नहीं है. वह अपनी भाषा में सुधार करे. मेरे किसी महिला से संबंध नहीं है. काउंसलर ने बताया कि दोनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन समझौता नहीं हो सका. दोनों को अगली तारीख दे दी गई है.