आगरालीक्स…आगरा के बड़े सर्राफा व्यवसाई के यहां जीएसटी की टीम जांच को पहुंची. बाजार में पहुंचते ही मच गया हड़कंप. आसपास के दुकानदार शटर बंद करके भागे…
आगरा के सर्राफा व्यवसाई, आगरा सर्राफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल के यहां मंगलवार को नमक की मंडी स्थित उनकी गद्दी पर जीएसटी की टीम जांच के लिए पहुंंची. दोपहर करीब डेढ़ बजे जीएसटी की टीम नमक की मंडी स्थित राना मार्केट के निकट नीतेश अग्रवाल की गद्दी पर पहुंची. जीएसटी की टीम को देखते ही बाजार में हड़कंप मच गया. आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और वो अपनी अपनी दुकान बंद करने लगे.
जांच के लिए गई थी टीम
स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 मारुति शरण चौबे का मीडिया से कहना है कि नमक की मंडी में जीएसटी की टीम आईजीआरसस पर मिली शिकायत की जांच करने के लिए गई थी, न कि छापा मारने। आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों पर जांच के बाद ही कार्रवाई का ब्योरा दर्ज किया जाता है।