आगरालीक्स …आगरा के एक बडे चांदी कारोबारी की हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी कारोबारी सहित पांच पकडे। पुलिस ने हत्याकांड के 36 घंटे बाद हत्यारोपी अरेस्ट कर लिए हैं।
आगरा के बल्केश्वर स्थित सीता राम कॉलोनी निवासी राम कुमार अग्रवाल (रामू भाई ) का चौबे जी का फाटक में ली पायल के नाम से चांदी का बडा कारोबार है। रविवार रात को वे एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे, वे खुद एक्टिवा चला रहे थे और पीछे दुकान पर काम करने वाला लडका बैठा था। बल्केश्वर में शांति स्वीट के पास बाइक सवार बदमाश उनके नजदीक आए और ताबडतोड फायरिंग कर दी। उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से सर्राफा कारोबारियों ने बंद कर ऐलान कर दिया था।
पांच हत्याआरोपी पांच पकडे गए
एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी। पुलिस ने राम कुमार अग्रवाल के भाई सोनू, उसके दोस्त तथाकथित डॉक्टर टिंकल, चांदी कारोबारी गौरव गुप्ता सहित दो शूटर अरेस्ट किए हैं। उनसे पूछताछ के बाद हत्या करने वाले फीरोजाबाद के दो शूटरों को भी अरेस्ट कर लिया गया है।
प्रॉपर्टी कब्जाने को कराई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि राम कुमार अग्रवाल का भाई सोनू भी चांदी कारोबारी है। उसकी चौबे जी का फाटक में दुकान है, वह सटटा खेलता था, उसे सटटे में घाटा हो गया, उसे सटोरियों के रूपये वापस करने थे। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने भाई राम कुमार अग्रवाल की प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए फीरोजाबाद के शार्प शूटरों को सुपारी दी। उन्होंने राम कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी।
कारोबारियों में दहशत
चांदी कारोबारी की हत्या से आगरा के कारोबारी दहशत में है, काफी संख्या में कारोबारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं, कारोबारियों में आक्रोश है। काफी संख्या में शहर के कारोबारी पोस्टमार्ट हाउस पहुंच गए हैं और बदमाशों को पकडने की मांग कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए हैं।
शार्प शूटर के हत्या करने की आशंका
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, हत्या का कारण क्या हो सकता है, कारोबारी के परिजनों से भी जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कारोबारी पर हमला हुआ था, लेकिन वे बच गए थे। जिस तरह से हत्या की गई है बदमाश शार्प शूटर माने जा रहे हैं।
Leave a comment