आगरालीक्स…आगरा में सराफा कारोबारी के खिलाफ स्टेट जीएसटी की जांच पूरी. 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. बिल और माल में मिला अंतर
आगरा के सराफा काोबारी और आगरा सराफा एसोसिएशन के यहां कल जांच को पहुंची स्टेट जीएसटी की टीम ने जांच पूरी कर ली है. जांच में सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल के बिल ओर भौतिक माल में टीम को अंतर मिला है. इस पर जीएसटी ने करीब साढ़े 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
बता दें कि आगरा सराफा एसासिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का चांदी का कारोबार है. मंगलवार दोपहर को स्टेटी जीएसटी की टीम इनके नमक की मंडी स्थित गद्दी और बेलनगंज स्थित प्रतिष्ठान पर जांच के लिए पहुंची थी. अपर आयुक्त ग्रेड 1 मारुति शरण पांडे के अनुसार किसी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि नितेश अग्रवाल के यहां बिना बिल के जेवरों की बिक्री की जा रही है. शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद जांच कराई गई. जांच में माल के आय—व्यय और बिल बुकों का मिलान किया गया जिसमें 1946 किलो चांदीर के जेवर जिनकी अनुमानिक कीमत करीब 828 लाख रुपये है, कम मिले. इस आधार पर उन पर 29.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.