आगरालीक्स .. सत्ता बदलते ही ही आगरा पुलिस के लिए मुश्किल हो गई है। मर्डर, लूट, मर्डर और अभी बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया, महिला को बंधक बनाकर लूट पाट कर ली। पुलिस मामले की छानबीर में जुटी हुई है।
बुधवार शाम को जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट निवासी नीता गर्ग के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। गन प्वाइंट पर बदमाशों ने लूटपाट की, विरोध करने पर मारपीट कर बदमाश फरार हो गए, पुलिस पफोर्स मौके पर पहुंच गया है।
रविवार को आगरा में चांदी कारोबारी राम कुमार अग्रवाल की शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया, हत्या राम कुमार अग्रवाल के सगे भाई ने ही कराई थी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर में खुलासा किसा, इसी दौरान विभवनगर में कोल्ड स्टोरेज व डिग्री कॉलेज संचालक के घर पर बदमाशों ने 35 लाख की लूट कर ली। पुलिस ने बुधवार को इसका भी खुलासा कर दिया, यह लूट कोल्ड स्टोरेज संचालक के भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर कराई थी। इस लूट का खुलासा हुआ इसके कुछ देर बाद ही जगदीशपुरा में लूट से पुलिस अधिकारियों के होश उडे हुए हैं।
Leave a comment