आगरालीक्स… आगरा के आर्किटेक्ट सपनों का घर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करेंगे। आर्किटेक्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना यादव सहित नई कार्यकारिणी ने पदभार संभालने के साथ ही आगरा में नियोजित विकास को आगे बढ़ाने की बात कही।
डीपी रेस्टोरेंट में अयोजित आगरा आर्किटेक्ट एसोसिएशन की बैठक में आर्किटेक्ट सीएस गुप्ता की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सभी सदस्यों ने आर्किटेक्ट अर्चना यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। आर्किटेक्ट पुष्पेंद्र सिंह को सचिव, आर्किटेक्ट अंकुर मांगलिक को कोशाध्यक्ष व आर्किटेक्ट अश्विनि गुप्ता को सह-सचिव चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्किटेक्ट अर्चना यादव ने आगरा आर्किटेक्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे आर्किटेक्ट के रूप में शहर के विकास के साथ पर्वावरण संरक्षण को ध्यान रखकर काम करेंगी। आगरा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष आर्किटेक्ट अश्विनी शिरोमणि एवं वरिष्ठ आर्किटेक्ट शशि शिरोमणि ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के सदस्य आर्किटेक्ट सुधांशु जैन, आर्किटेक्ट स्मृति जैन, आर्किटेक्ट गौरव शर्मा, आर्किटेक्ट अनागा शर्मा, आर्किटेक्ट बीके शर्मा, आर्किटेक्ट गौरव बंसल, आर्किटेक्ट आस्था कुलश्रेष्ठ, आर्किटेक्ट किरण गुप्ता, आर्किटेक्ट जीपी भटनागर, आर्किटेक्ट अश्वनी शर्मा, आर्किटेक्ट ललित द्विवेदी, आर्किटेक्ट ध्रुव कुलश्रेष्ठ, आर्किटेक्ट बिजेंद्र सिंह, आर्किटेक्ट विश्वनाथ परमार, आर्किटेक्ट मनीष एवं आर्किटेक्ट रजत अग्रवाल मौजूद रहे।