आगरालीक्स… आगरा में आज से हॉट एयर बैलून की सवारी, ताज कार्निवाला में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक हॉट एयर बैलून में बैठ सकेंगे, जानें पूरा तरीका।
आगरा में मंगलवार से शिल्पग्राम में ताज कार्निवाल शुरू हो रहा है, यह एक तरह से आगरा में फरवरी के महीने में होने वाले ताजमहोत्सव का रिहर्सल है। ताज कार्निवाल में हस्त शिल्पी स्टॉल लगाएंगे, लोग जमकर खरीदारी कर सकेंगे।
500 रुपये है हॉट एयरबैलून का किराया
इसके साथ ही मंगलवार शाम को शिल्पग्राम में हॉट एयर बैलून का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह बैलून 100 फीट तक जाएगा, इसे नीचे एक रस्सी से बांधा जाएगा। बैलून 100 फीट तक जाएगा, इसके बाद नीचे उतर आएगा। हॉट एयर बैलून का किराया प्रति व्यक्ति 500 रुपये रखा गया है और एक बार में 4 से पांच लोग हॉट एयर बैलून की सवारी कर सकेंगे। सुबह 10 से शाम सात बजे तक हॉट एयर बैलून की सुविधा रहेगी।