Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Metro Update: EIB Delegation Visits Agra Metro Rail Project; expressed satisfaction over the pace of work…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro Update: EIB Delegation Visits Agra Metro Rail Project; expressed satisfaction over the pace of work…#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट को देखने पहुंची ईआईबी की टीम. समय से 5 महीने पहले आगरा में शुरू होगी मेट्रो. इस महीने में कर सकेंगे मेट्रो का सफर…

यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के 3 सदस्यीय दल ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया। इस दौरान ईआईबी की टीम ने प्रथम कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों की गति को लेकर आगरा मेट्रो टीम की सराहना की। इसके साथ ही यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना कार्यालय में ईआईबी की टीम के साथ बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस बैठक में निदेशक (कार्य एवं संरचना) श्री सीपी सिंह एवं निदेशक (वित्त) एस.के मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि पारंपरिक तौर पर किसी भी मेट्रो परियोजना में निर्माण हेतु लगभग 4 साल का समय लगता है, लेकिन यूपी मेट्रो द्वारा बेहद तेज गति के साथ आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग को दो साल में पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर में अगस्त, 2024 में शहरवासियों हेतु मेट्रो संचालन किया जाना था, लेकिन यूपी मेट्रो बेहद तेज गति के साथ निर्माण कार्य करते हुए मार्च 2024 में शहरवासियों को मेट्रो की सौगात देने हेतु संकल्पित है। उन्होंने बताया कि प्रायोरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग में स्टेशनों का सिविल निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं, अपलाइन (एक तरफ की) टनल बनकर तैयार है, जबकि दूसरी का निर्माण अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही भूमिगत भाग ट्रैक का काम भी शुरू हो गया है।

यूपी मेट्रो के निदेशक (वित्त) श्री एस.के मित्तल ने बताया कि यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक यूरोपीय संघ की ऋण देने वाली शाखा है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना ईआईबी द्वारा वित्तपोषित है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना की कुल लागत 8379.62 करोड़ रुपये से 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है। इस परियोजना हेतु यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक द्वारा 450 मिलियन यूरो की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

बता दें कि ईआईबी का 3 सदस्यीय दल आज आगरा पहुंचा। इसके बाद ईआईबी टीम ने यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार सहित मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की । इसके बाद ईआईबी टीम के सदस्य ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन का अवलोकन किया। इस दौरान यूपी मेट्रो के एमडी श्री सुशील कुमार ने उन्हें आगरा मेट्रो ट्रेन की विशेषताओं को लेकर जानकारी दी। इसके बाद ईआईबी टीम ने आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग में ताजमहल मेट्रो स्टेशन व आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान ईआईबी दल ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना में निर्माण कार्यों की गति को संतुष्टि जाहिर की। भूमिगत भाग के बाद ईआईबी टीम ने आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का स्थलीय दौरा भी किया।

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!