Wednesday , 25 November 2026
Home आगरा Agra News: Demand for traditional sweets increases again on Diwali, chocolate is lagging behind…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Demand for traditional sweets increases again on Diwali, chocolate is lagging behind…#agranews

326

आगरालीक्स….ट्रेडिशनल मिठाइयों की फिर बढ़ी डिमांड, चॉकलेट हो रही पीछे. इस बार दिवाली पर स्पेशल मिठाइयों की बढ़ेगी मिठास

कोरोना के बाद लोगों की सोच काफीर बदली जिसके चलते वो अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधानियां बरतने लगे. लोगों की इसी सोच का असर है कि पिछले तीन सालों में त्योहारों के दौरान खरीददारी पर उनका नजरिया साफ नजर आया. दिवाली और रक्षाबंधन जैसे ट्रेडिशनल त्योहारों पर भी लोग मिठायों से हटकर चॉकलेट और दूसरी ब्रांडेड पैक्ड चीजों की ओर बढ़े लेकिन अब फिर से ट्रेडिशन मिठाइयों की डिमांड देखी जा रही है. इसका कारण है मिठाई कारेाबारियों ने इस साल पैकेटबंद देसी मिठाइयां लांच की है. इसका असर रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी पर देखने को मिला है.

आगरा के ब्रज रसायनम के संचालक उमेश गुप्ता बताते हैं कि लोगों का क्रेज फिर से एक बार देशी मिठाइयों की तरफ बढ़ा है. हाइजीन का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है. हमारे यहां पैकेज्ड मिठाइयां एक प्रॉपर तरीके से तैयार की जाती हैं और उनमें सभी मानकों का ध्यान रखा जाता है जो जरूरी होते हैं. यह हेल्थ के लिए भी सही हैं और गिफ्ट के तौर पर भी. इस बार रक्षाबंधन घेवर के अलावा मिठाइयां काफी खरीदी गई हैं.

साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. नवरात्रों के गुजरने के बाद ही दो त्योहार मुख्य हैं एक है दशहरा और दूसरा है करवाचौथ. इसके बाद पांच दिन का दीपोत्सव शुरू होगा. ऐसे में आगरा में मिठाई विक्रेताओं ने भी लोगों को अपनी स्पेशल मिठाई से लुभाने और शानदार टेस्ट देने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. दीपावली पर ट्रेडिशनल मिठाइयां की डिमांड सबसे अधिक होती है. हालांकि अब गिफ्ट्स पैक भी चल रहे हैं. ऐसे में आगरा के मिठाई विक्रेताओं ने ट्रेडिशनल मिठाइयों में अपने यहां की स्पेशल मिठाइयां भी सम्मिलित कर रहे हैं. इसके अलावा ड्राइ फ्रूट्स और चॉकलेट के पैकेज्ड​ गिफ्ट भी तैयार किए जा रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Three exam Center cancel for Mass Copying report by Control Room

आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि में सीसीटीवी से पकड़ी परीक्षा केंद्रों पर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Weather Forecast for 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा में 11 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 25 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

error: Content is protected !!