आगरालीक्स…दुखद खबर..आगरा के रहने वाले मां—बेटे की एक्सीडेंट में मौत. एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, त्योहार से पहले घर में मचा कोहराम
आगरा के थाना एत्मादृदौला क्षेत्र में रहने वाले मां—बेटे की लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में मौत हो गई है. दोनों कार से अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे. दोपहर को इनकी कार के साथ हादसा कानपुर के बिल्लौर में हुआ. तेज रफ्तार उंपर ने इनकी कार को टक्कर मार दी जिसके बाद इनकी कार पलट गई. हादसे में दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. आगरा से इनके परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.
आगरा के एत्माद्दौला में 58 वर्षीय सुनीता देवी अपने बेटे 35 वर्षीय रोहित के साथ कानपुर अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे. कार रोहित चला रहा था. कानपुर में कोतवाली क्षेत्र के नासिरापुर गांव के सामने जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने इनकी कार को टक्कर मार दी. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन एक्सीडेंट में सुनीता देवी और उनके बेटे रोहित की मौत हो गई. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.