आगरालीक्स….कबड्डी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, ग्रुप सिंगिंग में स्टूडेंट्स ने मचाया धमाल. नप्सा फिएस्टा में दा रहीं प्रतिभाएं. इन स्कूलों के बच्चे बने विनर
आगरा में स्कूलों की संस्था नप्सा द्वारा फिएस्टा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्पोटर्स के साथ सिंगिंग और कल्चरल एक्टिविटीज की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं. बच्चों द्वारा सभी प्रतियोगिताओं में अपना टैलेंट दिखाया जा रहा है. शुक्रवार को भी फिएस्टा के तहत कई प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें विजेता स्कूल चुने गए.

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एमएस पब्लिक मे किया गया, जिसका प्रणाम इस प्रकार है :-
प्रथम – एस. जी पब्लिक स्कूल
दुतीय – होली लाइट पब्लिक स्कूल
तृतीय – कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में आयोजित की गई। जिसका परिणाम इस प्रकार है।
सब जूनियर: प्रथम सेंट कॉन्रेड्स इंटर कालेज, द्वितीय सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल, तृतीय सैंट मार्क्स पब्लिक स्कूल, सांत्वना पुरस्कार: होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, शिवालिक पब्लिक स्कूल.
जूनियर: प्रथम डॉक्टर एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज, तृतीय बोस्टन पब्लिक स्कूल, सांत्वना पुरस्कार: श्री कुंजीलाल गुलकंदी देवी पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल
सीनियर: प्रथम सैंट मार्क्स पब्लिक, द्वितीय शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज, तृतीय आगरा पब्लिक स्कूल, सांत्वना पुरस्कार: होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, श्री कुंजीलाल गुलकंदी देवी पब्लिक स्कूल

ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता होली लाइट पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई जिसका परिणाम इस प्रकार है।
प्रथम शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज, द्वितीय होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, तृतीय डॉक्टर एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, सांत्वना पुरस्कार शिवालिक पब्लिक स्कूल और पोस्ट पब्लिक स्कूल
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय तोमर, सचिव राजपाल सोलंकी, एसएस यादव, सुमनलता यादव, रेखा गुप्ता, वीके यादव, शम्मी तोमर, राजू डेनियल, अविनाश पोखरियाल, अंशूप्रिया पोखरियाल उपस्थित थे।
