आगरालीक्स….ट्रेडिशनल मिठाइयों की फिर बढ़ी डिमांड, चॉकलेट हो रही पीछे. इस बार दिवाली पर स्पेशल मिठाइयों की बढ़ेगी मिठास
कोरोना के बाद लोगों की सोच काफीर बदली जिसके चलते वो अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधानियां बरतने लगे. लोगों की इसी सोच का असर है कि पिछले तीन सालों में त्योहारों के दौरान खरीददारी पर उनका नजरिया साफ नजर आया. दिवाली और रक्षाबंधन जैसे ट्रेडिशनल त्योहारों पर भी लोग मिठायों से हटकर चॉकलेट और दूसरी ब्रांडेड पैक्ड चीजों की ओर बढ़े लेकिन अब फिर से ट्रेडिशन मिठाइयों की डिमांड देखी जा रही है. इसका कारण है मिठाई कारेाबारियों ने इस साल पैकेटबंद देसी मिठाइयां लांच की है. इसका असर रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी पर देखने को मिला है.
आगरा के ब्रज रसायनम के संचालक उमेश गुप्ता बताते हैं कि लोगों का क्रेज फिर से एक बार देशी मिठाइयों की तरफ बढ़ा है. हाइजीन का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है. हमारे यहां पैकेज्ड मिठाइयां एक प्रॉपर तरीके से तैयार की जाती हैं और उनमें सभी मानकों का ध्यान रखा जाता है जो जरूरी होते हैं. यह हेल्थ के लिए भी सही हैं और गिफ्ट के तौर पर भी. इस बार रक्षाबंधन घेवर के अलावा मिठाइयां काफी खरीदी गई हैं.
साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. नवरात्रों के गुजरने के बाद ही दो त्योहार मुख्य हैं एक है दशहरा और दूसरा है करवाचौथ. इसके बाद पांच दिन का दीपोत्सव शुरू होगा. ऐसे में आगरा में मिठाई विक्रेताओं ने भी लोगों को अपनी स्पेशल मिठाई से लुभाने और शानदार टेस्ट देने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. दीपावली पर ट्रेडिशनल मिठाइयां की डिमांड सबसे अधिक होती है. हालांकि अब गिफ्ट्स पैक भी चल रहे हैं. ऐसे में आगरा के मिठाई विक्रेताओं ने ट्रेडिशनल मिठाइयों में अपने यहां की स्पेशल मिठाइयां भी सम्मिलित कर रहे हैं. इसके अलावा ड्राइ फ्रूट्स और चॉकलेट के पैकेज्ड गिफ्ट भी तैयार किए जा रहे हैं.