Saturday , 31 October 2026
Home आगरा Agra News: Students, teachers and parents danced vigorously on Garba Raas in Zonal Park…#agranews
आगरा

Agra News: Students, teachers and parents danced vigorously on Garba Raas in Zonal Park…#agranews

269

आगरालीक्स…जोनल पार्क में गरबा रास पर जमकर झूमे लोग. स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स के लिए हुआ गरबा. गरबा रास में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज की अद्भुत प्रस्तुति…

इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डवलपमेंट फॉउंडेशन (आईडीएफ) द्वारा आयोजित नवरात्रि रास गरबा के द्वितीय संस्करण में छटवें दिन आज 21/10/2023 दिन शनिवार को ताज नगरी, फेस टू स्थित जोनल पार्क चौपाटी के एमपी थियेटर में नवरात्रि रास गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों हेतु गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरबा परमात्मा के नारी रूप की श्रद्धा और पूजा की अभिव्यक्ति है, जिसके माध्यम से भक्त उस देवी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें अपनी बाह्य व आंतरिक बुराइयों को नष्ट करने और अपने अंदर की सकारात्मक ऊर्जा तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिस्टर प्रभात कुमार मुख्य नगर नियोजक ,विशिष्ट अतिथि अलका सिंह खिरवार , स्कूल चेयरमैन संजय तोमर को-चेयरपर्सन राधा तोमर, डायरेक्टर शम्मी तोमर ,को-डायरेक्टर शिविका तोमर, स्कूल प्रधानाचार्या, सोनिका चौहान सिटी कॉर्डिनेटर् ऋचा शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी ब्रांच के प्रधानाचार्य, कॉर्डिनेटर्स एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नगर नियोजक मिस्टर प्रभात कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक समृद्धि के लिए समय की जरुरत है। इस गरबा कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों व शिक्षकों के साथ जमकर ठुमके लगाए इस दौरान स्कूल चेयरमैन संजय तोमर ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे आगरा में पर्यटकों का रात्रि प्रवास हो सके इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं। इन कलाकारों के साथ लोग भी देर रात तक डांडिया की मस्ती में झूमते रहे।

विद्यालय के प्रबंधन के सभी सदस्यों ने एवं स्कूल प्रधानाचार्य सोनिका चौहान ने डांडिया नर्तकों व नर्तकियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गरबा कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि ब्रज और गुजरात की साझा संस्कृति की मनमोहक झलक आज संयोजन में साफ दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति व आकर्षक वेशभूषा के लिए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए चेयरमैन संजय तोमर ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।स्कूल के कोरियोग्राफर सौरभ निमल के मेहनत और लगन की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026 Shopping Agra:On Sunday, Pushya Nakshatra will prevail throughout the day. Making purchases on this day is considered highly auspicious.

आगरालीक्स…दिवाली से पहले खरीदारी का सबसे शुभ दिन कल रविवार को. पुष्य...

आगरा

Obituaries of Agra on 31st October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mahant Mukeshnath Maharaj, National Convener of the Vishwa Hindu Mahasangh, will visit Agra on Monday…#agranews

आगरालीक्स...आगरा मे सोमवार को आएंगे विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत...

आगरा

Agra News: Timings of 20 trains changed at Agra’s Idgah station

आगरालीक्स…आगरा के ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव....

error: Content is protected !!