आगरालीक्स…आगरा के ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव. कई ट्रेनों का ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया, अलग-अलग तिथियों से लागू होगी संशोधित समय-सारणी
आगरा मंडल द्वारा रेल यात्रियों एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईदगाह आगरा जंक्शन (IDH) रेलवे स्टेशन पर संचालित होने वाली ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है।इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य उक्त ट्रेनों में पार्सल की लोडिंग एवं अनलोडिंग की सुविधा को सुचारू रूप से उपलब्ध कराना है, जिससे पार्सल परिवहन को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।इसके अंतर्गत ट्रेन संख्या 19037/38, 14853/54, 14863/64, 14865/66, 15055/56, 12195/96, 54355/56, 59813/18, 19817/18 एवं 55333/34 के ईदगाह आगरा जंक्शन (IDH) स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया जाएगा।
संशोधित ठहराव समय का विवरण निम्नलिखित है –
