आगरालीक्स…अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख घोषित. इस दिन गर्भगृह में विराजेंगे भगवान राम…देश—विदेश से पांच लाख लोग हो सकते हैं शामिल.
अयोध्या में भगवान राम का दिव्य मंदिर बनने की ओर है. कई काम पूरे हो चुके हैं और सबको इंतजार था कि यहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किस दिन होगी. लोगों का यह इंतजार अगले साल के पहले महीने में ही खत्म् होने जा रहा है. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तारीख घोषित कर दी गई है. 22 जनवरी 2024 को रामलला नये बने राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश विदेश के करीब पांच लाख लोग यहां पहुंचेंगे. इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी.

उन्होंने समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने को आमंत्रित किया. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति दे दी है. इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी तय हो गई. इधर अयोध्या में भगवान राम के गर्भगृह में विराजमान होने की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है.