आगरालीक्स…आगरा में एक लाख 15 हजार परीक्षार्थी आज रात को पहुंच जाएंगे. आगरा में पीईटी लिखित परीक्षा 2023 कल व परसों. जानें कैसा होगा पैटर्न और केंद्रों पर कैसी रहेगी सख्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी लिखित परीक्षा2023, दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर को आयोजित है जिसमें आगरा में स्थित परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न जनपदों से 115104 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र है, एवं आगरा जनपद के 38015 परीक्षार्थियों का बाहर जनपदों में परीक्षा केंद्र पड़ा है। इन पीईटी परीक्षार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आगरा क्षेत्र ने 234 बसों की पालीवार विशेष व्यवस्था की है। बस स्टेशनों पर सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 24 घंटे उपाधिकारी/स्टेशन प्रभारी तैनात रहेंगे। आज रात को लगभग सभी परीक्षार्थी आगरा पहुंच जाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने से शहर की यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ हो सकती है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इसको लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दो घंटे में देने होंगे 100 सवाल
पीईटी परीक्षा में दो घंटों में 100 सावा अटेम्प्ट करने होंगे. इसमेंसही जवाब पर निशान लगाना होगा. हर गलत जवाब पर 1/4 मार्क्स करेंगे. इनमें भारत के इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, अंकगणित, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी, सामाजिक विषय, दो गद्यांश, दो ग्राफ और दो तालिकाओं के 10वीं स्तर के सवाल पूछे जाएंगे.
ऐसी रहेगी केंद्रों पर सख्ती
आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं. एडमिट कार्ड पर परीक्षा का समय और केंद्र का नाम दर्ज है.
काफी संख्या में परीक्षार्थी होने पर समय से थोड़ा पहले ही केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है. एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी साथ लेकर जाएं.
अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लेकर जाएं. मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित है. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचे.