आगरालीक्स…आगरा टू जयपुर, आगरा टू अहमदाबाद अब रोजाना कीजिए फ्लाइट में सफर. जानें किराया, समय और टाइमिंग…इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
आगरा के लिए आज अच्छा दिन है. आगरा से जयपुर के लिए अब हर रोज फ्लाइट की सुविधा मिलेगी तो वहीं 4 महीने से बंद आगरा अहमदाबाद की फ्लाइट भी आज से शुरू हो गई है. विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा अब आगरा से छह महानगरों जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलोर, भोपाल और लखनऊ के लिए फ्लाइट संचालित की जा रही है.
मंत्री ने पहले यात्री को बोर्डिंग कार्ड देकर किया रवाना
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा आगरा -जयपुर सेक्टर पर संचालित इन्डिगो की फ्लाइट में जाने वाले पहले यात्री को बोर्डिंग कार्ड देकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश तथा एअरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्यगण, विमानपत्तन निदेशक नीरज श्रीवास्तव, इन्डिगो के स्टेशन मैनेजर प्रवीण कुमार एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट अजीत कुमार उपस्थित थे। विदित हो कि आज से आगरा-जयपुर सेक्टर पर इन्डिगो द्वारा एक फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होगी तथा आज ही से अहमदाबाद-आगरा सेक्टर की फ्लाइट भी प्रतिदिन संचालित होगी जो कि दिनांक 31 मर्ई से निलंबित थी। आज आगरा ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विमानपत्तन निदेशक नीरज श्रीवास्तव एवं स्टेशन मैनेजर इन्डिगो प्रवीण कुमार के साथ आज जयपुर सेक्टर से आने वाली पहली फ्लाइट के यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उल्लेखित है कि आज से आगरा-जयपुर सेक्टर पर इन्डिगो एअरलाइंस द्वारा प्रतिदिन एक फ्लाइट प्रचालित की जायेगी.

आगरा से जयपुर फ्लाइट, 78 सीटर, किराया 1999 रुपये प्रति यात्री
आगरा से फ्लाइट दोपहर 12.55 बजे उड़ान भरेगी और जयपुर में 1.50 बजे पहुंच जाएगी
जयपुर से दोपहर 2.10 बजे आगरा के लिए उड़ान भरेगी और 3.05 बजे आगरा आ जाएगी
अहमदाबाद से आगरा फ्लाइट 78 सीटर फ्लाइट, किराया तीन हजार रुपये
अहमदाबाद से आगरा के लिए फ्लाइट सुबह 10.40 बजे उड़ान भरेगी और आगरा में दोपहर 12.35 बजे पहुंच जाएगी।
आगरा से दोपहर 3.25 बजे उड़ान भरेगी और अहमदाबाद शाम 5.30 बजे पहुंच जाएगी
आगरा से लखनऊ फ्लाइट , 78 सीट, किराया 2525
लखनऊ से दोपहर 2.20 बजे उड़ान भरेगी और आगरा दोपहर 3.35 बजे पहुंच जाएगी
आगरा से दोपहर 3.55 बजे उड़ान भरेगी और लखनऊ शाम पांच बजे पहुंच जाएगी।
आगरा से भोपाल, 78 सीट, किराया 3222 रुपये, रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
भापाल से सुबह 8.50 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10.15 बजे आगरा पहुंच जाएगी
आगरा से सुबह 10.35 बजे उड़ान भरेगी और भोपाल 11.55 बजे पहुंच जाएगी
आगरा बेंगलूरू फ्लाइट 180 सीट, किराया 4839, रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
बेंगलुरू से सुबह 11.10 बजे चलेगी और दोपहर 1.45 बजे आगरा पहुंच जाएगी
आगरा से दोपहर 2.55 बजे चलेगी और शाम 5.30 बजे बेंगलूरू पहुंच जाएगी
आगरा से मुंबई, 180 सीट, किराया 8127, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
मुंबई से 11.10 बजे चलेगी और दोपहर 1.10 बजे आगरा पहुंच जाएगी
आगरा से दोपहर 1.45 बजे चलेगी और दोपहर 3.45 बजे मुंबई पहुंच जाएगी
आगरा से सबसे ज्यादा इन शहरों के लिए फ्लाइट की डिमांड
गोवा, हैदराबाद, देहरादून, अमृतसर, कोलकाता, वाराणसी, पटना