Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Elderly honor and cultural program organized in Kshatriya Sabha branch Kamla Nagar…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Elderly honor and cultural program organized in Kshatriya Sabha branch Kamla Nagar…#agranews

137

आगरालीक्स…राष्ट्र कर्तव्य के साथ सर्व समाज को साथ लेकर चलना क्षत्रियों का दायित्व. क्षत्रिय सभा शाखा कमला नगर में वृद्धजन सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

श्रीराम के वंशज क्षत्रियों का दायित्व मर्यादा के साथ राष्ट्र कर्तव्य निभाते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चलना है। मुख्य अतिथि दक्षिणांचल के पूर्व एमडी कृपाल सिंह व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी ने सेन्ट कोलम्बस स्कूल में आयोजित क्षत्रिय सभा (कमला नगर शाखा) द्वारा विजय दशमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में वृद्धजन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विजय दशमी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि दक्षिणांचल के पूर्व एमडी कृपाल सिंह व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत शाखाध्यक्ष गौरव परमार व महामंत्री राजकुमार भदौरिया ने तिलक कर व पटका एवं साफा पहनाकर किया। संरक्षक सदस्य बलवीर सिंह ने भगवान श्रीरामचंद्र के व्यक्तित्व से अवगत कराते हुए कहा कि वनवास के दौरान साधन विहीन होने पर भी श्रीराम चंद्र जी ने अजेय रावण को परास्त किया। संकल्प के बल पर आसानी से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। अतिथियों द्वारा 20 वृद्धजनों को शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र निर्माण व भक्ति पर आधारित गीतों पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

सुरभी तोमर, आरोही सिंह परमार ने भजन व नृत्य के माध्यम से रानी लक्ष्मी बाई की वारता का बखान किया। वंशिका परिवाहर ने राजस्थानी नृत्य घूमर से सभी का मन मोह लिया। अनन्या सिंह परमार ने बी मनमोहक प्रस्तुति दी। अध्यक्षता जयपाल सिंह जादौन व संचालन राजीव चंदेल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश प्रताप सिंह, क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन जयपाल सिंह, बृजराज सिहं परमार, महताब सिंह परिहार, विजयपाल सिंह चौहान, प्रताप भान सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह, भूरी सिंह, सुनीर राघव, संदीप राघव, केदार परमार, यशपाल सिंह धाकरे, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, राजबहादुर सिंह राज, गजेन्द्र सिंह परमार, मानवी परमार, मधुरानी सिंह, ज्योति संह, मनीषा, सिहं, क्षमा सिंह परिहार, सीमा भदौरिया, सरिता भदौरिया, प्रवेश तोमर आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!