Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The glow of ‘Karva Chauth’ spread in the markets of Agra. After Sunday, Monday also is housefull…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The glow of ‘Karva Chauth’ spread in the markets of Agra. After Sunday, Monday also is housefull…#agranews

145

आगरालीक्स… आगरा के बाजारों में छाई ‘करवाचौथ’ की रौनक..संडे के बाद मंडे भी हाउसफुल. सोने—चांदी के आभूषणों से लेकर साड़ियां—श्रृंगार की दुकानों में सबसे अधिक भीड़…

मार्केट्स में करवाचौथ की रौनक
आगरा के बाजारों में इस समय करवाचौथ की रौनक दिखाई दे रही है. शहर के पुराने बाजार हों या फिर मॉल्स और शोरूम. हर जगह कस्टमर्स करवाचौथ की शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शहर के मार्केट्स में तो रौनक भरपूर दिखाई दे रही है. लहंगे, साड़ियां, चूड़ी, श्रंगार, ज्वेलरी व मोबाइल फोन्स के बाजार में भरपूर रौनक लौटी है. यही नहीं मिष्ठान्न विक्रेताओं के पास भी करवाचौथ स्पेशल पैक्ड आइटम्स व गिफ्ट्स हैं, जो कस्टमर्स को सबसे अधिक लुभा रहे हैं. चूड़ी, बुटीक, पार्लर, मेहंदी वाले, ज्वैलरी, चूड़ियों की दुकानों पर तो महिलाओं की खासी भीड़ दिख रही है. इधर दुकानदार भी इस त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
आगरा में अकेले करवाचौथ पर कारोबारियों को 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है. सबसे अधिक कारोबार ज्वेलरी को लेकर है. आभूषण विक्रेताओं को उम्मीद है कि करवाचौथ पर इस बार 125 से 150 करोड़ का कारोबार हो सकता है. वहीं कपड़ा व्यापारियों को 10 करोड़ और कॉस्मेटिक कारोबारियों को 8 से 10 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है. इसके अलावा मोबाइल में दो करेाड़ और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबार में भी तीन से पांच करोड़ का अनुमान है.

लुभा रहे डिजाइनर करवे और आर्टिफिशियल ज्वेलरी
महिलाओं को इस बार करवाचौथ पर डिजाइनर करवे सबसे अधिक भा रहे हैं. इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी में आकर्षक रेंज और वैरायटी भी काफी आकर्षित कर रही है. डिजाइनर करवों के अलावा डिजाइनर थाली की भी सबसे अधिक डिमांड है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!