आगरालीक्स…आगरा के ताज कार्निवल में अन्न फूड फेस्टिवल कल. आगरा के टॉप होटलों के बीच होगा कॉम्पटीशन..जानें कौन कौन से होटल हैं शामिल
ताज कार्निवाल 2023 के अन्तर्गत शिल्पग्राम परिसर में कल मंगलवार 31 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे श्री अन्न) फूड फेस्टिवल में प्रतियोगिता का होगा। आयोजन
आगराको लेकर उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा ने अवगत कराया गया है कि,मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के क्रियान्वयन एंव मिलेट्स के मूल्य संबर्द्धन हेतु विभिन्न उत्पादों की रेसीपी कृषि विश्वविद्यालयों कृषि विज्ञान केन्द्रों एंव मिलेट्स अनुसंधान केन्द्रों, होटल एंव रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग आदि के सहयोग से विकसित करने एंव उत्पाद का समुचित उपभोग हेतु मिलेट्स के व्यंजन जन सामान्य के दैनिक आहार में सम्मिलित कराये जाने एंव उसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विभाग द्वारा स्थापित स्टालों पर मिलेट्स के उत्पादों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को जागरूक किये जाने के उदेश्य से मिलेट्स उत्पादों का प्रदर्शन कराया जाएगा।
साथ ही जनपद के प्रसिद्ध होटलों जैसे कि होटल भावना क्लार्स इन,होटल क्लार्क शिराज,होटल ताज व्यू,होटल रेडिसन,होटल रमाडा प्लाजा,होटल रॉयल सरोवर पोर्टिको,होटल डबल ट्री बाय हिल्टन,गढ़वाल भ्रातृ सम्मेलन,होटल कार्टयार्ड बाइ मैरिएट,आदि के मध्य श्रीअन्न फूड फेस्टिवल के अन्तर्गत प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा जिसमें विजेता का निर्णय संयुक्त निदेशक पर्यटन, आगरा, उप कृषि निदेशक, आगरा, श्री देवाशीष भौमिक, पूर्व चीफ ऑपरेटिंग आफिसर होटल क्लार्क शिराज, आगरा / मैनेजिंग डायरेक्टर थ्री फर्ज हॉस्पिटेलिटी आगरा / कन्सलटैन्ट, क्वीन्स लैण्ड टूरिज्म फॉर इण्डिया तथा अध्यक्ष गोमे क्लब, आगरा द्वारा लिया जाएगा।