आगरालीक्स…आगरा के रोजबड क्लब ने मनाया Diwali meet उत्सव. डांडिया डांस पर जमकर थिरकीं क्लब की मेंबर्स. देखें वीडियो
रोजबड क्लब द्वारा आज होटल पीएल पैलेस में Diwali meet उत्सव का आयोजन किया गया। क्लब की मेंबर्स ने इस उत्सव को जमकर एंज्वॉय किया. सभी ने डांस, डांडिया और मस्ती के साथ उत्सव को सेलिब्रेट किया. इस दौरान थीम से रिलेटेड अनेक गेम्स और तंबोला खेला गया।
क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव में क्लब की सदस्याओं ने अपने टैलेंट को दिखाया। सिंगिंग और डांस के साथ डांडिया से जमकर मस्ती की। डांडिया क्वीन भी सलेक्ट की गईं। होस्ट शिवानी, एनी, वंदना और प्रीति गुप्ता भी रहीं। क्लब की तरफ से सभी मेंबर्स को गिफ्ट भी दिए गए. इस दौरान दीमिली, अर्चना, अंकिता, सोनल, शालू, वन्दना, पूजा आदि मौजूद रहीं।