आगरालीक्स …Breaking ..अभी अभी आगरा, मथुरा सहित आस पास के जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके। अपार्टमेंट, फ्लैट और घरों से बाहर निकल आए लोग।
भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। दिल्ली सहित एनसीआर, बिहार और यूपी में देर रात हिली धरती।
दिल्ली, एनसीआर के साथ ही यूपी और बिहार में शुक्रवार रात 11.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है, दिल्ली एनसीआर के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
आगरा और मथुरा में भी महसूस हुए झटके
रात 11.32 बजे दिल्ली और एनसीआर के साथ ही आगरा मथुरा सहित एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग एक दूसरे से सोशल मीडिया के माध्यम से भूकंप के झटकों के बारे में जानकारी लेते रहे।
तीन अक्टूबर को भी आगरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
आगरा में इससे पहले तीन अक्टूबर को दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके आए थे और नेपाल में केंद्र था।
उत्तर भारत और बिहार में महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके उत्तर भारत और बिहार में महसूस किए गए। बिहार में लोग भूकंप के झटके लगने पर घर से बाहर निकल आए।
सांकेतिक फोटो