Wednesday , 25 November 2026
Home आगरा Agra News: New traffic system will be implemented in Shahganj Market of Agra from tomorrow. Traders expressed protest…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: New traffic system will be implemented in Shahganj Market of Agra from tomorrow. Traders expressed protest…#agranews

424

आगरालीक्स…आगरा के शाहगंज मार्केट में कल से लागू होगी नई यातायात व्यवस्था. व्यापारियों ने कहा ऐसे तो ‘सील’ हो जाएगा मार्केट, कैसे दुकानों तक ला सकेंगे माल…

ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था से शाहगंज क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नई ट्रैफिक व्यवस्था मंगलवार से लागू होने जा रही है, मगर इससे पहले ही व्यापारी चिंतित हो उठे हैं। उनका कहना है कि शाहगंज को चारों तरफ से सील किया जा रहा है। तीन और चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा रहा हैं। ऐसे में बाजारों में व्यापारियों को माल की सप्लाई कैसे मिलेगी। व्यापार के लिए अपने प्रतिष्ठान्नों तक वे माल कैसे ला सकेंगे?

नई यातायात व्यवस्था की घोषणा
शाहगंज के बारहखंभा रेलवे फाटक, रूई की मंडी, तहसील सदर, भोगीपुरा, शाहगंज, पंचकुइयां, स्पीड कलर लैब सोरों कटरा, सीओडी तिराहा, पृथ्वीनाथ फाटक आदि क्षेत्रों के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था की घोषणा की गई है। यह व्यवस्था 14 नवंबर तक लागू रहेगी। इसके लिए 18 हेड कांस्टेबलों, 36 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई है। दो टीएसआई पर सभी चौराहे और तिराहे की जिम्मेदारी रहेगी। हेड कांस्टेबल और होमगार्ड दो शिफ्ट में डयूटी करेंगे। एक शिफ्ट में एक-एक हेड कांस्टेबल और दो-दो होमगार्ड रहेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक, दूसरी शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। व्यवस्था के अनुसार बाहर खंभा रेलवे फाटक से चार पहिया, तीन पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जाएगा। रूई की मंडी चौराहे पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जाएगा। तहसील चौराहे से कोई भी चार-तीन पहिया वाहन रूई की मंडी की तरह नहीं जाएगा। सभी वाहन पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार होकर जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के तहत एक तरह से शाहगंज के बड़े व्यापारिक इलाके को चारों तरफ सील कर दिया गया है। भीड़भाड़ तो नियंत्रित हो जाएगी, लेकिन इस व्यवस्था से व्यापारी परेशान हो उठे हैं।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सुशील नोतनानी का कहना है कि पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है कि व्यापारियों के ठिकानों तक माल को डिस्ट्रीब्यूटर किस तरह से और कब पहुंचाएंगे? माल की आवाजाही दोपहिया वाहनों पर तो हो नहीं सकती। पिछली बार सुबह दस बजे तक व्यापारियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को माल आवाजाही की छूट प्रदान की गई थी। उन्होंने मांग की है कि इस बार भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि व्यापारी अपना कारोबार सुगमता के साथ कर सकें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dr. Jaysingh ‘Neerad’ — A Name with Diverse Facets: Literary Discussion and Public Felicitation Ceremony on the 29th November in Agra

आगरालीक्स...आगरा में डॉ. जयसिंह ‘नीरद’— एक नाम, विविध आयाम, साहित्य विमर्श एवं...

आगरा

Agra News: GRP constable saves a passenger’s life by performing CPR at Agra Cantt railway station

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द,...

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

error: Content is protected !!