आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह. डांस, स्पोर्ट, रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आगरा पब्लिक गुफ आफ इंस्टीट्यूशन के वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन आज आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी प्रांगण में किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केशव कुमार चौधरी (डिप्टी कमिश्नर आगरा) प्रज्ज्वल ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरून कुमार (सं० पर्य ट्रैफिक) रहे। उपस्थित अतिथियों का स्वागत महेश चन्द्र शर्मा (चेयरमैन), अनिकेत शर्मा (सचिव), अभिनव शर्मा (वाइस चेयरमैन), डॉ. आंचल शर्मा (निदेशक), अनामिका (पुरी रिचा शर्मा व जूही शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मार्च पास्ट से हुई जिसमें विभिन्न हाउस के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
इसके बाद रिंग रेस तथा जोकर रेस हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुन्नाभाई मोटर चली… सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वन्दना की शानदार प्रस्तुति से आरम्भ हुआ, इसके बाद प्री प्राइमरी के छात्रों की सुपर हीरो लकडी की काठी, इडिया ओ इंडिया ..राजस्थानी घूमर नृत्य, डांडिया व भांगरा, बॉस नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने भरपूर सराहा। खेलकूद स्पर्धा में 100 मीटर रेस जू० जोकर रेस, फ्लावर एवं बास्केट रेस, 100 मीटर सीनियर रेस तथा 4X100 मीटर रेस सीनियर छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा रस्साकसी रहा। खेलकूद स्पर्धा में विजेता रहा यलो हाउस । गुफ के विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा लेजियम तथा मास पी०टी० की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के अन्त में छात्रों के माता पिता की रेस तथा शिक्षकों व कर्मचारियों की रेस ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ग्रुप के विद्यालयों के सत्र 2022-23 के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराधा शर्मा, पूनम मिश्रा, सुनयना चन्द्रा ने किया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण संयोजन डॉ. आंचल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग ए वी सिंह, डॉ. हरिओम त्रिवेदी, पूनम माहेश्वरी, अनीता कपूर, देवेन्द्र वर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, संगीता चौधरी, शिखा बनर्जी, शीला बटल, जिनीषा शर्मा, रिचा चौधरी, अमित चौधरी, श्रीमती आम्रपाली, दिलीप चौहान, मनोज चौधरी, पुष्पेन्द्र शर्मा, आलोक चौधरी, राजीव शर्मा, अविनाश, अमरजीत आदि का विशेष सहयोग रहा।