Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Market ready for Dhanteras 2023 in Agra, Shubh Muhurt #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Market ready for Dhanteras 2023 in Agra, Shubh Muhurt #agra

162

आगरालीक्स …आगरा में धनतेरस आज, बाजार तैयार, शुभ मुहूर्त के साथ जानें धनतेरस पर सोना चांदी के साथ क्या खरीदना शुभ रहता है।


श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, धनतेरस 10 नबम्वर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला त्यौहार है। धन तेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है इस बार धन त्रयोदशी का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर 12:36 से प्रारंभ होगा जो 11 नवंबर दिन शनिवार की दोपहर 1:58 तक मान्य रहेगा इस दिन राहुकाल प्राप्त है 10:30 बजे से 12:00 बजे के बीच माना जाएगा।
मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन तेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर्व से ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है।
धन तेरस का शास्त्रोक्त नियम
धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। यहां उदयव्यापिनी त्रयोदशी से मतलब है कि, अगर त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ शुरू होती है, तो धनतेरस मनाई जानी चाहिए।
धन तेरस के दिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) में यमराज को दीपदान भी किया जाता है। अगर दोनों दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल का स्पर्श करती है अथवा नहीं करती है तो दोनों स्थिति में दीपदान दूसरे दिन किया जाता है।
धनतेरस की पूजा विधि और धार्मिक कर्म
मानव जीवन का सबसे बड़ा धन उत्तम स्वास्थ है, इसलिए आयुर्वेद के देव धन्वंतरि के अवतरण दिवस यानि धन तेरस पर स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए यह त्यौहार मनाया जाना चाहिए।
धनतेरस पर धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है। षोडशोपचार यानि विधिवत 16 क्रियाओं से पूजा संपन्न करना। इनमें आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन (सुगंधित पेय जल), स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध (केसर-चंदन), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन (शुद्ध जल), दक्षिणायुक्त तांबूल, आरती, परिक्रमा आदि है।
धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।
इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है।
धनतेरस के दिन शाम के समय यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।
झाड़ू की खरीददारी होगी शुभ : धनतेरस के दिन आप सोना खरीदते हैं यह अच्छी बात है लेकिन याद रहे इस दिन आप झाड़ू खरीदें। क्योंकि झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखती है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है। इसलिए झाड़ू की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
इस दिन पीने के पानी का बर्तन खरीदें।
इस खास पर्व पर आप मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर खरीदें। यह आपके लिए फलदायी होगी।
धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त :
प्रातः 06:40से दोपहर 11:00 तक चर लाभ अमृत की चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे
दोपहर 12:30 मिनट से दोपहर 02:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगी
सांय 05:30 बजे से 07:00 तक धनतेरस की खरीददारी करें इस समय चर का चौघड़िया मुहूर्त रहेगा
इसके बाद रात्रि 9:30 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक लाभ का चौघड़िया मुहूर्त रहेगा इसमें खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाएगा
याद रहे इस दिन दिवा काल 10:30 से दोपहर 12:00 तक राहुकाल में ना करें खदीददारी
दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व आता है, इस बार शुक्रवार 10 नबम्वर को धनतेरस का त्योहार है धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।धनतेरस के दिन पीतल,ताँबा,सोना,चाँदी खरीदना सर्वोत्तम होता है
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भण्डार वाले, पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!