Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Banke Bihari ji will have easy darshan on Diwali, time of darshan will change due to Bhaidooj…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Banke Bihari ji will have easy darshan on Diwali, time of darshan will change due to Bhaidooj…#agranews

155

आगरालीक्स…दिवाली पर करना चाहते हैं बांकेबिहारी जी के दर्शन तो चले जाइए, होंगे सुगम दर्शन. दीवाली के बाद दर्शन का ये होगा नया टाइम…

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. आम दिनों में भी भीड़ इतनी अधिक होती है कि श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन करने से पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बहुत से लोग खास मौके पर भी बांकेबिहारी दर्शन को जाते हैं. ऐसे में आगरा सहित अन्य जिलों के लोग भी दिवाली पर अपने आराध्य ठाकुर जी के दर्शन करने की लालसा पाले हुए हैं. दिवाली के दिन अगर वो दर्शन करने जा रहे हैं तो उन्हें काफी सुगम दर्शन होंगे. दरअसल दिवाली से पहले धनतेरस से श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संख्या में काफी कमी आ जाती हैं. हर कोई अपने घर पर दिवाली का त्योहार मना रहा होता है ऐसे में आम दिनों की तरह दिवाली पर यहां दर्शन के लिए कोई खास परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं होती. आज धनतेरस को भी भीड़ न होने पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन सहज किए.

ये होगा नया टाइम
हर साल दिवाली की भाईदूज से दर्शन का टाइम बदला जाता है. इस बार 15 नवंबर से श्री बांकेबिहारी जी महाराज के मंदिर के पट सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर खुलेंगे. 8 बजकर 55 मिनट पर श्रृंगार आरती के दर्शन होंगे. दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा और फिर 12 बजकर 30 मिनट पर फिर से पट खुलेंगे. दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे. इसके बाद शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर फिर से ठाकुरजी के दर्शन होंगे. शाम को सात बजकर 30 मिनट पर शयन भोग ओगा और इसके बाद 8 बजे से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे. रात 8 बजकर 25 मिनट पर श्यन भोग आरती के दर्शन होंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

error: Content is protected !!