Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Hina’s death murder or suicide, police is investigating from every angle…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Hina’s death murder or suicide, police is investigating from every angle…#agranews

166

आगरालीक्स…8 बजे ड्यूटी से लौटी और 11 बजे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत..हिना आखिरी बार पति को किया था फोन. बेटे से करना चाहती थी बात. हिना की हत्या या आत्महत्या के बीच सामने आए ये सवाल…

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट संख्या 401 की खिड़की से गिरकर हुई होटल कर्मचारी हिना की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन जांच के साथ ही पुलिस के सामने कई राज भी सामने आ रहे हैं. जैसे हिना के कमरे के अंदर से नींद की गोलियां मिली हैं और आखिरी बार उसने अपने पति से बात की है. पुलिस को कमरे के अंदर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजन किसी पर आरोप लगा रहे हैं.

वृंदावन की रहने वाली हिना आगरा के होटल रमाडा में पांच दिन पहले ही जॉब पर आई थी. वह फ्रंट आफिस में कार्यरत थी. रात 8 बजे वह होटल से ड्यूटी खत्म करके अपार्टमेंट में अपने फ्लैट पर लौटी थी. 10 बजे के बाद उसने अपने पति को फोन मिलाया और वह अपने बेटे से बात करना चाहती थी लेकिन पति ने कहा कि वह अभी बेटे के पास नहीं है, बात करा देगा. लेकिन 11 बजे अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के फ्लैट की खिड़की से उसकी मौत हो गई.

32 वर्षीय हिना की शादी 12 साल पहले पानीपत के रहने वाले कपिल से हुई थी. उनका दस साल का बेटा भी है. पति पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था और हिना पति से अलग रह रही थी. बेटा अपने पिता के साथ ही रहता है. इधर मौत के बाद पुलिस हत्या या आत्महत्या के हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने हिना का कमरा चेक किया तो वहां नींद की गोलियां भी मिली हैं. फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की. जिस स्थान पर हिना गिरी, उसको देखा गया. हिना के कमरे का गेट अंदर से बंद था. पुलिस ने उसे खुलवाया और कमरे की तलाशी ली. सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन कमरे में नींद की गोलियां थीं. बताया जाता है कि पांच दिन से हिना से मिलने यहां कोई नहीं आया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Live News: Girder collapse during Yamuna Bridge construction in Fatehabad, Agra, Video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में यमुना पर​ निर्माणाधीन पुल का गर्डन...

बिगलीक्स

Agra Live News: Delhi gate to Hariparwat lane closed for CM Grid Road construction in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हरीपर्वत से मदिया ​कटरा रोड ​रवि हॉस्पिटल तक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Cloudly sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News आगरा में रात में आंधी और बारिश, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!