आगरालीक्स…आगरा की धर्मनगरी छीपीटोला में धूमधाम से मनाया 4वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह. जयकारों से गूंजा परिसर
निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी संसघ के सानिध्य में 4वां मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज का मुनि दीक्षा समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले दीप प्रज्जवलन और महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया।
तीनों मुनिश्री ने बताया कि आज संयम दिवस, प्रवचन श्रवण, वैद्य कविराज योग्य सागर जी आज हमारे साथ है। जिनका आज हमने दीक्षा दिवस मनाया हैं। बाहर से भीतर को जाओं- तुम भी – तर जाओ – बाहर का सामान समेटो – अन्दर दीप जलाओ दीपमालिकाओं का अवसर, दीक्षा-दिवस सुहाना है योग्य सागर जी के दीक्षा दिवस को – साक्ष्य के साथ मनाना है, बाहर गाकर लड्डू खाना, मुँह मीठा कर जाना करे निवेदन आज कमेटी – खुशीयाँ खूब मनाना। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और बालिका मण्डल ने सांस्कृतिक नाटिका प्रस्तुत की।
मुनिश्री के दीक्षा दिवस पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आज के ही दिन मुनि योग्य सागर जी महाराज ने 3 वर्ष पूर्व आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से मुनि दीक्षा प्राप्त की थी। प्रांगण में आयोजित दीक्षा समारोह में मध्य प्रदेश,दिल्ली राजस्थान आदि प्रांतों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। दोपहर में जैसे ही मुनिश्री के संघ का मंच पर आगमन हुआ समूचा परिसर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला ने किया। मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर की जीवनी पर नाटिका प्रस्तुत किया गया व पूजन हुआ।
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, रोहित जैन चक्रेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), ,मुन्ना लाल, सतीश चंद्र, सतेंद्र साहुला, मुरारी लाल जैन,पवन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन,नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना की 11 नवंबर 2023 को सुबह 8:30 बजे निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा।