आगरालीक्स ….आगरा में धनतेरस पर जमकर खरीदारी, 750 करोड़ से ज्यादा बिक्री। सबसे ज्यादा केस सेक्टर में हुई बिक्री, जानें। आज भी लोग करेंगे खरीदारी।
आगरा में धनतेरस पर बाजारों में सुबह से देर रात तक भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलरी शोरूम पर रही। धनतेरस पर सोना चांदी की खूब बिक्री हुई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सराफा बाजार में 300 करोड़ की बिक्री हुई। इसी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है।
आटोमोबाइल में 270 करोड़ रुपये का कारोबार
रिपोर्ट के अनुसार, सराफा के बाद दूसरा सबसे बड़ा कारोबार आटोमोबाइल क्षेत्र में हुआ। कार से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी की खूब बिक्री हुई, 270 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
इलेक्ट्रोनिक्स, बर्तन सहित अन्य सेक्टर में 200 करोड़ का कारोबार
धनतेरस पर इलेक्ट्रोनिक्स आइटम के साथ ही बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई। अन्य सेक्टरों में करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार का आकलन किया गया है।