Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Sale of fireworks for Diwali started in Agra. Fireworks shops are set up at these 9 places in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sale of fireworks for Diwali started in Agra. Fireworks shops are set up at these 9 places in Agra…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई दिवाली के लिए आतिशबाजी की बिक्री. खरीददारों की लग रही भीड़. आगरा के इन 9 स्थानों पर लगी है आतिशबाजी की दुकानें…

शहर के पटाखा बाजार खरीददारों से गुलजार हैं। कोठी मीना बाजार, आवास विकास कॉलोनी, अबु उलाई दरगाह के पास, विक्टोरिया इंटर कॉलेज परिसर, यमुना किनारा, सदर बाजार, सेवला सहित प्रशासन द्वारा चिन्हित अन्य अन्य स्थानों पर खुले मैदानों में लगाए गए पटाखा बाजारों में जमकर आतिशबाजी की जमकर खरीददारी की जा रही है। पहले दिन से ही शाम के समय इन बाजारों में हुजूम बीत रहे। इस बार लोगों को आतिशबाजी के लिए और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। कारण दुकानदारों से जगह के लिए ठेकेदारों द्वारा 20-20 हजार रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं। इसके अलावा लाइसेंस की फीस भी तगड़ी वसूल की गई।

यही वजह रही कि पिछली बार की तुलना में इस बार पटाखों के दाम भी डेढ़ से दो गुना महंगे हो गए। एक पटाखा विक्रेता ने बताया कि बाजार में कई किस्म के पटाखे मौजूद हैं। यदि बात फुलझड़ियों की करें तो अमेरिकन डॉलर, रफूचक्कर, कोकोनट, क्राकिंग, मरकरी और प्रियंका नाम की फुलझड़ियां बाजार में मौजूद हैं। दूसरी तरफ मोदी बम, मुर्गा छाप, हाथी छाप, बंदर छाप, लक्ष्मी, कृष और देसी बम जैसे पटाखे मौजूद हैं। हालांकि देसी बम छुटाने पर पाबंदी है, लेकिन ग्रीन पटाखों की आड़ में इनकी चोरी-छिपे खूब बिक्री की जा रही है।

सबसे ज्यादा 80 दुकानें कोठी मीना बाजार में
शाहगंज के लिए कोठी मीना बाजार का खाली मैदान में 80,
लोहामण्डी के लिए जीआईसी का खाली मैदान में 25,
सिकन्दरा क्षेत्र के सेक्टर 11 व 12 का पार्क में 50,
रकाबगंज क्षेत्र के बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल का खाली मैदान साई की तकिया में 10,
सदर में,कम्पनी गार्डन का खाली मैदान में 17
सिकंदरा के रुनकता तालाब किनारे 12,
न्यू आगरा के,बाईपास रोड अब्बू लाला की दरगाह का खाली मैदान में 10,
सदर बाजार के शक्ति नगर, खाली मैदान में 10,
एत्माददौला के मेहताबाग पार्किंग के सामने खुले मैदान में 80,

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

error: Content is protected !!