Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Two people detained in the case of suicide of Brahma Kumaris sisters in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Two people detained in the case of suicide of Brahma Kumaris sisters in Agra…#agranews

244

आगरालीक्स…आगरा में ब्रह्मकुमारीज बहनों की आत्महत्या मामले में दो लोग हिरासत में. सुसाइड नोट में इनके भी नाम. पुलिस कर रही जांच

आगरा के जगनेर में ब्रह्मकुमारीज केंद्र पर सगी बहनों के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों तारांचद और गुडडन को अरेस्ट किया है. पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों बहनों ने सुसाइड नोट में इनका जिक्र भी किया है. वहीं दो अन्य लोगों नीरज सिंघल और महिला की गिरफ्तारी के लिए टीम माउंट आबू और ग्वालियर भेजी गई है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे भरतपुर के रहने वाले नीरज सिंघल द्वारा इन दोनों बहनों एकता और शिखा को धाखा देकर 25 लाख रुपये लेकर ग्वालियर केंद्र पर जाना था.

आगरा के जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम है। जगनेर की रहने वाली 37 साल की एकता और उनकी छोटी बहन 34 साल की शिखा 2005 से आश्रम में रह रहीं थी। एकता के भाई सोनू के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे के बाद उनके व्हाटस एप पर रूपवास ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन ने सुसाइट नोट भेजा, इसके साथ ही उन्हें फोन किया बताया कि एकता और शिखा ने सुसाइड कर ली है।

फंदे पर लटकी मिली सगी बहनें
सोनू जगनेर स्थित अपने घर से 13 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे, यहां उनकी दोनों बहनों के शव कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। ब्रह्माकुमारी आश्रम में सुसाइड से खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी आश्रम में पहुंच गए।

चार पेज के सुसाइड नोट में लिखा, योगी जी इन्हें आशाराम बापू की तरह आजीवन जेल में रखना
कमरे से मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें धौलपुर के रहने वाले नीरज सिंघल, नीरज के पिता के साथ धौलपुर के रहने वाले ताराचंद और ग्वालियर आश्रम में रहने वाली एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि नीरज ने उनके साथ सेंटर में रहने के लिए कहा था लेकिन सेंटर बनने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। 15 साल तक साथ रहने के बाद भी ग्वालियर वाली महिला से संबंध बनाता रहा, आरोप लगाए हैं कि उनके पिता ने सात लाख रुपये प्लाट के लिए दिए थे, इसके साथ ही 18 लाख रुपये गरीब माताओं के उसी व्यक्ति ने हड़प लिए। सेंटर के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे। धन हड़पने और महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करने वाले लोग दबंगई दिखाते हैं और अपनी पहुंच का भय दिशकर कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है। एकता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि योगी जी इनको आशाराम बापू की तरह आजीवन कारावास होना चाहिए। डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!