आगरालीक्स…22 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या. एक साथ इतने दीये जलाने का बना रिकॉर्ड, सीएम योगी ने की आरती…
भगवान श्रीराम की प्राकट्य नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव की धूम है. यहां आज एक साथ 22 लाख 23 हजार दीये जलाए गए हैं जो कि एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है. राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की और उनका राजतिलक किया. इससे पहले सरयू नदी के तट पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरती की. सीएम योगी ने कहा कि आज हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने आ रहे हैं.
सरयू नदी पर दोपोत्सव के दौरान आकर्षक लेजर शो भी किया गया. घाटों पर लाखों दीये एक साथ जगमग हो रहे हैं.