आगरालीक्स…आगरा में कल से कोहरा छाने की संभावना. रात का तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में मौसम अब सर्द हो गया है. रात के साथ दिन के समय में भी सर्दी महसूस की जा रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने भी कल से आगरा में कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में कल से सुबह और रात को कोहरा छा सकता है. दृश्यता काफी कम हो सकती है. वहीं तापमान में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमानप 28 डिग्री सेल्सियस के करीब नजर आया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है. हालांकि ये अभी भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है लेकिन इसके आगे और गिरने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/11/23) NA
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/11/23) 14.4
Departure from Normal(oC) 1