आगरालीक्स…आगरा में ढाई साल के बच्चे की दुखद मौत. पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डूबा. मां गई थी नहाने, लौटी तो बेटे को देख निकल गई चीख
आगरा में सोमवार दोपहर को एक ढाई साल के बच्चे की दुखद मौत हुई है.थाना मलपुरा के धनौली में ढाई साल का बच्चा ताहिर पुत्र इमरान आज दोपहर घर में ही खेल रहा था. उसकी मां शबनम नहाने गई थी. तभी ताहिर खेलता हुआ पानी से भरी एक बड़ी बाल्टी के पास पहुंच गया और उसमें किसी तरह गिर गया. शबनम जब बाथरूम से बाहर आई तो बच्चे को बाल्टी में डूबा देख उसकी चीख निकल गई. उसने बच्चे को बाहर निकाला, तब तक आसपास के लोग भी आ गए. बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जिस समय यह आदसा हुआ उस समय घर का और कोई सदस्य यहां नहीं था. मां शबनम का रो—रो कर बुरा हाल है तो वहीं इमरान भी सुन्न हो गया है. इमरान और शबनम का ताहिर के अलावा एक पांच साल की बेटी है.