Friday , 4 September 2026
Home टॉप न्यूज़ PM Modi is coming to Mathura tomorrow. Expectation of budget for Banke Bihari Mandir Corridor…#mathuranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

PM Modi is coming to Mathura tomorrow. Expectation of budget for Banke Bihari Mandir Corridor…#mathuranews

213

आगरालीक्स…मथुरा में कल आ रहे हैं पीएम मोदी. बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए बजट की आस…जानिए पहले चरण के लिए कितना चाहिए बजट…

तीर्थनगरी मथुरा में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. 23 नवंबर को वे मथुरा में ब्रज रज उत्सव में मीराबाई की 525वीं जयंती के मौके पर वे शिरकत करेंगे. इधर उनके आने से पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बांकेबिहारी कॉरिडोर का रास्ता साफ कर दिया है. अब प्रशासन बजट की ओर टकटकी लगाए हुए हैं. बजट मंजूरी के बाद ही प्रशासन जमीन अधिग्रहण से लेकर आगे की अन्य कार्रवाई की ओर कदम बढ़ा सकेगा. 300 करोड़ रुपये का बजट जमीन अधिग्रहण के लिए चाहिए. इसके बाद 505 करोड़ रुपये कॉरिडोर निर्माण के लिए चाहिए. इसके बाद बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का आंकलन लगाया जा रहा है. प्रशासन को अंदेशा है कि इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा.

जानें कैसा होगा बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर
बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर 5 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है. मंदिर तक पहुंचने के तीन रासते होंगे. यमुना की ओर से जो रास्ता आएगा वो 2100 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा. इस रास्ते में आने वालों के लिए कॉरिडोर को दो हिस्सों में डेबलप किया जाएगा. एक निचला हिस्सा होगा और दूसरा उससे करीब 3.5 मीटर ऊपर होगा, जिस पर जाने के लिए रैंप बनाया जाएगा. दोनों ही हिस्सों में जूता घर, सामान घर, प्रसाधन और पेयजन सुविधा, शिशु देखभाल कक्ष, चिकित्सा कक्ष, वीआईपी कक्ष और तीर्थयात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनाया जाएगा. कॉरिडोर में करीब 800 वर्गमीटर क्षेत्र में पूजा की दुकानें बनाई जाएंगी. कॉरिडोर बनाने के लिए जिन दुकानों को तोड़ा जाएगा, उन दुकानदारों को यहां पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी.

37 हजार वर्गमीटर में पार्किंग
यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 हजार वर्गमीअर में बांकेबिहारी ब्रज पार्किंग तैयार की जाएगी. यहां करीब 1550 वाहन एक बार में खड़े किए जा सकेंगे. पैदल जाने के लिए बांके बिहारी मंदिर के सामने और देवराहा बाबा घाट पर छोटे पुल भी बनाए जाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

मथुरा

Mathura News: A Policeman body was found near the Gokul Barrage in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स..सनसनीखेज, मथुरा में गोकुल बैराज के पास दरोगा की खून से सनी...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

error: Content is protected !!