आगरालीक्स…आगरा के गायत्री स्कूल में हुआ एनुअल स्पोटर्स मीट. फायर, अर्थ, एयर और वॉटर के बीच हुआ कॉम्पटीशन…
आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में एनुअल स्पोटर्स मीट का आयोजन किया गया. इसका आरंभ स्कूल की प्रेसीडेंट राधारानी शर्मा द्वारा फ्लैग होस्टिंग एवं फ्लेम सेरेमनी के साथ हुआ. विद्यालय के चारों हाउसेस — फायर, अर्थ, एयर और वाटर द्वारा अपने अपने हाउस कैप्टन की अगुवाई में मार्च पास्ट कर प्रेसीडेंट राधारानी शर्मा व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रद्युम्न चतुर्वेदी को सलामी दी. प्रधानाचार्या मोनिका सिंह द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई. स्कूल की दोनों यूनिटों के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया.
इस दौरान सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, 800 मीटर की रेस के साथ रिले रेस, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, लॉन्ग जम्प, टग आफ वार जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुईं. जिमनास्टिक के प्रदर्शन का दृश्य काफी शानदार रहा. विजेता विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. बेस्ट हाउस की ट्राफी एयर आउस व रनर—अप की ट्राफी अर्थ हाउस ने हासिल की.
कार्यक्रम की रूपरेखा सीनियर फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सुनील सुतेल, प्रदीप कुमार मिश्रा, मीनाक्षी लवानियां, मो. रजी, आशीष वर्मा, सचिन कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रवाल, रवि कुमार, आदित्य महाजन, आशीष जैन द्वारा की गई. संचालन सैकेंड्री अध्यापिकाओं जागृति पोरस, भाग्यश्री राूय, प्रतीक्षा सिंह, रिया मिश्रा ने किया. प्रधानाचार्या मोनिका सिंह, उप प्रधानाचार्या रिंकू जैन, सैकेंड्री इंचार्ज गुंजन शर्मा, आकाश गुप्ता भी मौजूद रहे.