आगरालीक्स…सेंट पीटर्स में मिले 1998 बैच के स्टूडेंट्स और टीचर्स. सिल्वर जुबली केक काटकर साझा की पुरानी यादें…
सेंट पीटर्स कॉलेज के तत्वावधान में पूर्व छात्र सम्मेलन की रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 1998 बैच के 100 छात्रों और 16 शिक्षकों ने भाग लिया। यह छात्र पुनर्मिलन समारोह बड़ा ही असाधारण था। इस समारोह का उद्घाटन फादर जार्ज पॉल ने किया। प्रधानाचार्य फादर भास्कर जेसुराज तथा समस्त स्टाफ का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अरुण लूथरा और अमित कपूर ने किया। सम्यक जैन द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया। इस अवसर पर सिल्वर जुबली केक काटकर हर्षोल्लास मनाते हुए सभी छात्रों द्वारा अपनी पुरानी यादों को साझा किया गया। सिद्धार्थ गुप्ता, सुरेंद्र खन्ना, नवीन सिंघल और अभिषेक पैट्रिक ने इस अवसर पर अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन 1998 बैच के प्रद्युम्न चतुर्वेदी द्वारा दिया गया। व्यवस्थाएं संभालने में विकासगर्ग जतिन खुराना व पुनीतशर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पुराने शिक्षक और छात्र जो आज इस दुनिया में नहीं है उन्हें याद कर सबकी आंखें नम हो गई।