Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Action continues on illegal and unfit ambulances in Agra. 5 ambulances seized, challan issued for 13 ambulances. Recovered Rs 1.35 lakh…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Action continues on illegal and unfit ambulances in Agra. 5 ambulances seized, challan issued for 13 ambulances. Recovered Rs 1.35 lakh…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा में अवैध और अनफिट एंबुलेंस पर एक्शन जारी. आज 5 एंबुलेंस सीज, 13 एंबुलेंस का कटा चालान. 1.35 लाख रुपये वसूले. ये हैं एंबुलेंस के नंबर

मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा जनपद में चल रही अपंजीकृत एवं अनफिट एम्बुलेंस के विरूद्ध परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करने को निर्देश दिए गए थे। दो दिन से ऐसी एंबुलेंस के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है जो कि या तो अनफिट हैं या फिर अवैध रूप से संचालित हो रही हैं.

आज अपर जिलाधिकारी (नगर) व सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद आगरा में संचालित जनपदीय / गैर जनपदीय निजी एंबुलेंस को संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई, कार्यवाही का पता चलते ही एंबुलेंस चालक भाग खड़े हुए। सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज, आगरा के इमरजेंसी के पास, मेडिकल कालेज के अन्दर पोस्ट मार्टम हाऊस के पास, लेडी लायल ,जिला महिला अस्पताल के पास एवं देहली गेट पर निजी एम्बुलेंसो का निरीक्षण किया गया। जिसमें 13 एंबुलेंस में फिटनेस/बीमा/प्रदूषण समाप्त पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए रू0 1,35000/- का चालान काटा गया तथा 05 एंबुलेंस सीज की गई।

चालान काटी गयी निजी एम्बुलेंस वाहन की गाड़ी संख्या निम्नवत है-
1- UP80 BG 9363,
2- UP80 BT 0764,
3- UP80 CT 1933,
4- UP80 FT 2531,
5- UP80 FT 9044,
6- UP80 CT 3828,
7- UP80 CT 1660,
8- UP80 BP 9874,
9- UP80 FT 1395,
10-UP80 FT 3654,
11.UP80 BK 9252,

  1. UP80 TT 4002,
  2. UP80 BT 0764,

एडीएम सिटी के नेतृत्व में कुल 05 एंबुलेंस सीज की गई जो निम्न हैं –

  1. RJ11 PA 1405,
  2. RJ14 PD 7501,
  3. RJ11 PA 1788,
  4. UP80 DT 5248,
  5. RJ05 PA 2600

    अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ.एसके राहुल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं परिवहन विभाग से,एआरटीओ आलोक अग्रवाल, तथा एसीएम प्रथम, तथा एसीएम द्वितीय, पीटीओ एस के मिश्रा,भारत आदि मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि आज अभियान में दो टीमों को लगाया गया था अपंजीकृत एवं अनफिट एम्बुलेंस के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा पड़ोसी जनपदों से आने वाले अवैध, अनधिकृत एंबुलेंस पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

    Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    आगरा

    Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

    आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

    टॉप न्यूज़

    Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

    आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

    आगरा

    Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

    आगरा

    Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

    error: Content is protected !!