Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Agra News: Ancient Kailash Temple Ghat illuminated with lamps in Agra. Grand Aarti of Yamuna Maiya took place on Dev Diwali…#agranews
आगरा

Agra News: Ancient Kailash Temple Ghat illuminated with lamps in Agra. Grand Aarti of Yamuna Maiya took place on Dev Diwali…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में दीपों से जगमगाया प्राचीन कैलाश मंदिर घाट. देव दीपावली पर हुई यमुना मैया की भव्य आरती…देखें फोटोज

श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी की ओर से प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट को स्वच्छ बनाने के साथ साथ उस घाट पर यमुना मैया की आरती की जाती है। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महंत गौरव गिरी के संयोजन में भक्तों ने प्राचीन कैलाश मंदिर घाट मां गंगा यमुना आरती परिसर में दीपक जलाए। पूरे परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग कर दिया। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था। इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाए थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया। प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा यमुना मां घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा, व्रत, दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, नकुल सारस्वत, सागर गिरी, विशेष गिरी, अभिषेक, मुन्नी देवी, अंबिका सारस्वत, गौरी उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha happening in Balkeshwar Mahadev Temple of Agra…crowd of devotees gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीराम कथा…भक्तों की उमड़ी...

आगरा

Taj Mahotsav 2025: People’s hearts beat on Sufi ghazals and poetry in Taj Mahotsav…watch video

आगरालीक्स…खामोश लव हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है…तुम्हारा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!