आगरालीक्स…आगरा के विवि ने वेब रजिस्ट्रेशन के लिए खोला वेब पोर्टल. अब प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण..
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से प्रवेश का मौका दे दिया है। विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन के लिए वेब पोर्टल को खोल दिया है। विश्वविद्यालय ने ऐसे सभी कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्रों को मौका दिया है। जिन कोर्सों में सीट रिक्त रह गयी हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय कई महीनों से प्रवेश के लिए प्रक्रिया चला रहा है। इसके बाद भी आवासीय संस्थानों के साथ-साथ कॉलेजों में भी सीट रिक्त हैं। सबसे खराब हालात विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों के संचालित पाठ्यक्रमों की है।
इसी के चलते कॉलेज लगातार एक और मौका दिए जाने की मांग कर रहे थे। इसके साथ विवि के द्वारा कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के नियम बदलने के बाद छात्र भी मौका देने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते विवि ने एक बार फिर से साइट को खोल दिया है। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार के अनुसार कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशानुसार सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दी है।