Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा First Rib Fixation of Agra region by CTVS Dr. Sushil Singhal in SN Medical College, Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

First Rib Fixation of Agra region by CTVS Dr. Sushil Singhal in SN Medical College, Agra #agra

222

आगरालीक्स …एक्सीडेंट सहित अन्य कारणों से पसली टूटने पर जिंदगी भर असहनीय दर्द नहीं सहना पड़ेगा। आगरा रीजन में टूटी पसलियों की प्लेट डालकर पहली सर्जरी एसएन मेडिकल कालेज में की गई, खर्चा आठ हजार रुपये। सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार, अक्सर पसली टूटने पर सर्जरी नहीं की जाती है। इससे मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है और दर्द सहना पड़ता है। इन्फेशन का खतरा बढ़ जाता है।


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 19 नवंबर को एटा के अवागढ़ के रहने वाले 25 साल के अजीत को भर्ती किया गया, अजीत आटो से जा रहे थे सामने से आ रहे आटो से जिस आटो में वे जा रहे थे वह टकरा गया। इससे उनकी दाएं तरफ की पसलियां टूट गईं थी और टूटने के बाद पसलियां फेफड़े में धंस गई। इससे फेफड़े में खून भर गया था जब उन्हें एसएन में भर्ती किया गया तो आक्सीजन का स्तर भी लगातार कम हो रहा था और अहसनीय दर्द था।


चार प्लेट डालकर की सर्जरी
सीटी स्कैन सहित कई तरह की जांच कराई गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि मरीज की उम्र 26 साल थी, यही उम्र काम करने की होती है। ऐसे में रिब फिक्सेशन करने की प्लानिंग की गई। एक छोटा से छेद कर चार प्लेट से टूटी हुई नौ पसलियों को फिक्स किया गया। फेफड़े के अंदर भरे खून को निकाला गया। सर्जरी खत्म होते ही मरीज का वेंटीलेटर भी हटा दिया गया, इसके बाद बिना आक्सीजन सपोर्ट के मरीज का आक्सीजन का स्तर 90 से अधिक पहुंच गया और दर्द भी गायब हो गया।


मरीज पूरी तरह से ठीक, आठ हजार का खर्चा
मरीज के ठीक होने पर बुधवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। रिब फिक्सेशन जटिल सर्जरी होती है, आगरा रीजन में इस तरह की सर्जरी नहीं हुई है। दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में इस तरह की सर्जरी का खर्चा 3.50 लाख से चार लाख रुपये तक आता है। एसएन में हुई सर्जरी में मरीज से चार प्लेट मंगाई गईं, एक प्लेट का खर्चा दो हजार रुपये थे। महंगी एंटीबायोटिक सहित अन्य दवाएं मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध थी इसलिए दवाओं पर कोई खर्चा नहीं हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!