आगरालीक्स …आगरा में आयकर विभाग की टीम का मुंशीपन्ना मसाला उद्योग के आगरा और झांसी के 12 प्रतिष्ठानों और तीन स्टॉकिस्ट 24 घंटे से सर्वे जारी। मसाला और ड्राई फ्रूटस मार्केट की बड़ी कंपनी का प्रोफिट बहुत कम दर्शाने पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर में एक साथ आगरा और झांसी में सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग की एक दर्जन टीम सर्वे में जुटी हुई हैं।
l
प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम एस नय्यर अली नजमी के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार दोपहर दो बजे रावतपाड़ा, शाहदरा, कुबरेपुर और झांसी सहित 12 प्रतिष्ठानों पर सर्वे शुरू किया। कुबरेपुर स्थित शिव शक्ति और आशा ट्रेडर्स स्टॉकिस्ट पर भी टीम सर्वे कर रही है। टीम ने फैक्ट्री के साथ ही दुकान और स्टॉकिस्ट के दस्तावेजों की जांच शुरू की, एक दर्जन आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे से सर्वे में जुटे हैं। खरीद बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
बहुत कम दिखाया प्रोफिट
आयकर विभाग की टीम को मुंशीपन्ना मसाला उद्योग का टर्नओवर बढ़ने के बाद भी आधा प्रतिशत प्रोफिट दर्शाने पर सर्वे किया गया। सर्वे में कई अहम दस्तावेज मिले हैं, रियल एस्टेट सहित अन्य निवेश के दस्तावेज भी टीम को मिले हैं।
स्थानीय मसाला मार्केट पर कब्जा, बन रही बड़ी फैक्ट्री
मुंशीपन्ना मसाला उद्योग के वरुण गोयल, सचिन गोयल और नितिन गोयल ने पिछले कुछ वर्षों में ही मसाला मार्केट कब्जा कर लिया है। ड्राई फ्रूटस का काम भी बढ़ाया है। कुबेरपुर में एक बड़ी फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही चिलिंग प्लांट भी है।