आगरालीक्स… आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी, कार के साथ ही थ्री व्हीलर की संख्या बढ़ रही है, 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं। अब भी मोटी कमाई के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं कोई अनुमति की भी जरूरत नहीं है।
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा शहर में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन तैयार कराए जा रहे हैं, इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इन चार्जिंग स्टेशन में कार, थ्री व्हीलर के साथ ही टू व्हीलर चार्ज हो सकेंगे। शहर के चारों तरफ चार्जिंग स्टेशन खोले जाने हैं।
इन क्षेत्रों में खुलेंगे चार्जिंग स्टेशन
ईवी चार्जिंग स्टेशन एमजी रोड, कमला नगर, सिकंदरा, ताजगंज के साथ ही हर क्षेत्र में खोले जाएंगे। चार्जिंग स्टेशन के लिए सबसे कम रेट में टेंडर देने वाली कंपनी को मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही कई कंपनी भी आगरा में ईवी चार्जिंग स्टेशन खोल रही हैं।
आप भी खोल सकते हैं चार्जिंग स्टेशन
ईवी चार्जिंग स्टेशन कोई भी खोल सकता है इसमें किसी तरह के लाइसेंस और अनुमति की जरूरत नहीं है। इसके लिए जगह के साथ ही सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ता है। एक लाख से 40 लाख रुपये तक में ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया जा सकता है। जिस तरह से इलेक्ट्रोनिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है, ईवी चार्जिंग स्टेशन से अच्छी कमाई कर सकते हैं।