आगरालीक्स …आगरा में अग्निवीर भर्ती के लिए आ रहे युवा प्रदर्शन बढ़ाने के लिए स्टेरॉइड्स व ड्रग का ना करें इस्तेमाल। दवाएं अपने पास भी ना रखें। अग्निवीर ट्रेडमैन, अग्निवीर जीडी में 900 अभ्यर्थी हुए शामिल।
एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती चल रही है। अग्निवीर भर्ती में तीसरे दिन आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर व्यापारी और 10 वीं पास अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेडमैन और जीडी में शामिल हुए। तीसरे दिन 1100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें से 900 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। गुरुवार को अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए भर्ती होगी।
दवाओं का ना करें इस्तेमाल, अपने साथ भी ना रखें
सेना भर्ती कार्यालय आगरा, निदेशक कर्नल रिश्मा सरीन ने अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे स्टेरॉइड्स व ड्रग,प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग न करें और न ही साथ रखें क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और अवैध है।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को रैली भर्ती के लिए सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लानी होगी।
